हरिद्वार: आतंकवाद को लेकर व्यापारियों ने अपर रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंका, केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की
आतंकवाद और दहशतगर्दी को लेकर व्यापारियों ने अपर रोड पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंक कर केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने अपर रोड पर जाम लगाया। इस मौके पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। गुरुवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में व्यापारियों ने यहां इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।