हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 65 वाहन चालकों के काटे चालान, 12 वाहन किए सीज
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 65 वाहन चालकों का चालान कर दिया। इतना ही नहीं शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों के 12 वाहनों को भी सीज कर दिया। बता दे कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरिद्वार कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीम चेकिंग अभियान चला रही है।