मंझनपुर: दीपावली से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए डीएम ने करारी के सर्वोदय विद्यालय में ट्रॉजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को लगभग 12 बजे करारी स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में निर्माणाधीन ट्रॉजिट हॉस्टल व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद सहायक अभियंता, यूपी सिडको से जानकारी प्राप्त की।