मंझनपुर: टेंवा स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, स्टाफ पर वसूली का आरोप, डॉक्टर के देर आने से भड़के परिजन
कौशांबी जिले के टेंवा स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा डॉक्टरों के देर से पहुंचने और पोस्टमॉर्टम के लिए स्टाफ व डॉक्टरों पर 5 से 10 हजार रुपये वसूलने के गंभीर आरोपों के बाद हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। गुरुवार को तीन शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए थे।