मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, जनता की फरियाद पर हुए सख्त
कौशाम्बी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखीं। एसपी ने गंभीरता से सभी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।