मंझनपुर: मंझनपुर जिला पंचायत में बैठक सम्पन्न, पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टर की लेटलतीफी पर जताई गई नाराजगी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर के रत्नावली सभागार में शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित सभी वार्डों के जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाया है।