मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में पहली शादी छुपाकर युवती से की शादी, पति पर बेटी को धमकी और मारपीट का आरोप
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी आशा देवी पत्नी राकेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री चांदनी देवी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पश्चिम शरीरा निवासी एक युवक से हुई थी। आशा देवी का आरोप है कि शादी के समय पहली शादी छुपाई गई थी।