मंझनपुर: मंझनपुर भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी पर प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष और सांसद ने किया
मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया है।