कानपुर के कल्याणपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा!
कल्याणपुर पुलिस और सर्विलांस टीम पश्चिम जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 709 ग्राम गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही WR-V कार, ₹5,000 नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार भी दिया गया है।
📢 सवाल यह है कि शहर में नशे के इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं?
ऐसी ही सटीक और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
..
#KanpurNews #KanpurPolice #Kalyanpur #GanjaSmuggling #NDPSAct