कानपुर के पनकी में संदिग्ध नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा!
कानपुर के पनकी स्थित इस्पात नगर में SOG टीम और पनकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एसीसी, अंबुजा समेत कई नामी ब्रांड के नाम वाली 1,000 से अधिक सीमेंट की बोरियां बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर दो ट्रक भी मिले, जिनमें माल लादा जा रहा था।
बताया जा रहा है कि नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर नकली सीमेंट बेचे जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सीमेंट की गुणवत्ता क्या थी और इस कथित कारोबार के पीछे कौन-कौन शामिल है।
📍 लोकेशन: पनकी, इस्पात नगर, कानपुर नगर
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Panki #BreakingNews FakeCement