कानपुर में हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर महाराजपुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने तीन आरोपियों दीपक सिंह, सौरभ सिंह और हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के अंधेरे में हाईवे किनारे और ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। ट्रकों से डीजल चोरी करने के बाद उसे ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।
🔴 कार्रवाई में क्या-क्या बरामद हुआ? ▪️ 7 बाइक
▪️ 1 स्कॉर्पियो
▪️ 3 तमंचे और 22 कारतूस
▪️ करीब 25 लीटर डीजल
▪️ डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला सामान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
📍 स्थान: महाराजपुर, कानपुर नगर
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
..
#KanpurNews #KanpurPolice #Maharajpur #CrimeNews #DieselTheft