गढ़ी कैंट में विधि-विधान के साथ 21वें श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मिट्टी की प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण।
देहरादून श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति, गढ़ी कैंट,तत्वावधान में आयोजित 21वें श्री गणेश महोत्सव (2026) का आज टपकेश्वर चौक, वीरपुर रोड स्थित आयोजन स्थल पर भव्य एवं वैदिक रीति-रिवाज से शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणपति जी के विग्रह की पूजा-अर्चना कर उन्हें स्थापित किया गया। इसके उपरांत देव विग्रह को विशेष आरती और भोग लगाया गया।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर बनी पूर्णतः
मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमासमिति के संरक्षक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर, इस वर्ष प्रतिमा को लगभग पूर्ण रूप से शुद्ध मिट्टी से निर्मित किया गया है। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार आजीव विजय पिछले एक महीने से भी अधिक समय से अथक परिश्रम कर अपने हाथों से इस स्वनिर्मित मिट्टी की अनूठी मूर्ति को आकार दे रहे थे।
भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन:-
महोत्सव के पहले दिन आज प्रातः पंडित संजय जोशी के पावन सानिध्य में 11 विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। वहीं, सायंकाल के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मयूर गुप्ता और उनकी मंडली ने सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम आयोजित विशेष आरती के बाद सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इन गणमान्य जनों का रहा विशेष सहयोगगणेश महोत्सव के गरिमामयी उद्घाटन सत्र और व्यवस्थाओं को सफल बनाने में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, पंडित संजय जोशी, श्रीमती सुधा विजय, आजीव विजय, नीलम विजय, राजीव विजय, मधुसूदन शर्मा और अनिल मोटे सहित समिति के तमाम पदाधिकारियों व स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideob #Ganeshmahotsav
Dehradun, Dehradun | Sep 14, 2026