बंटी यादव ह*त्या.कां*ड में बड़ा अपडेट!
मुख्य आरोपी रविश उर्फ बीसी पुलिस मुठ*भेड़ में घायल हो गया। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, रविश पैसे लेने पटना आया था और वहां से नेपाल भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद हुई मुठ*भेड़ में वह घायल हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बंटी यादव और रविश के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। हाल ही में शराब कारोबार के मामले में जेल से छूटे रविश को शक था कि बंटी की वजह से उसे जेल जाना पड़ा, इसी रंजिश में ह*त्या की साजिश रची गई।
फिलहाल मामले के 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
#BuntyYadavMurderCase #PatnaPolice #Encounter #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #SevanTakNews #Jamui
Sono, Jamui | Jul 16, 2026