बांका: डीआरसीसी भवन में सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण में उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग
Banka, Banka | Dec 30, 2024 सक्षमता परीक्षा के द्वितीय चरण में उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार की सुबह 11 बजे से डीआरसीसी भवन में शुरू हो गई है। जो सोमवार की शाम 4 बजे तक हुई। काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया।