चाईबासा: फुटपाथ दुकानदारों पर कार्रवाई से विवाद, भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की, प्रशासक ने आरोप नकारे
चाईबासा। शनिवार को 12:00 बजे भाजपा चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर परिषद प्रशासक संतोषनी मुर्मू के खिलाफ आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है,इसके बाद से नगर परिषद के विरोध विवाद खड़ा हो गया है जबकि नगर परिषद की प्रशासक ने कहा कि आरोप पूरी तरह से निराधार है।