पटना ग्रामीण: अशोक राजपथ में विधि व्यवस्था संधारण के दौरान हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बात की जानकारी रविवार दोपहर 12:30 बजे दी गई है। मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुलतानगंज थाना अंतर्गत अशोक राजपथ पर विधि व्यवस्था संधारण के दौरान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।