मेहरमा: मेहरमा के दुर्गा पूजा पंडालों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Meherma, Godda | Oct 12, 2026 मेहरमा प्रखंड अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने मेहरमा के सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,उनके साथ अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इसी क्रम में मेहरमा के बड़ी दुर्गा मंदिर, पीरोजपुर दुर्गा मंदिर पहुंचे और जानकारी ली।