सरधना: भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल संगठन ने जन-समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की
सरधना तहसील में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (धन सिंह कोतवाल) संगठन कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिकेत चौधरी ने बिजली-पानी और जलभराव की समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की,