प्रतापगढ़: गंगेहटी गांव में डीएम के सख्त निर्देश पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 साल पुराना चकरोड़ हुआ बहाल
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के सख्त निर्देश पर प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगेहटी गांव में सरकारी चकरोड़ (रास्ता) का निर्माण कराकर उसे पुनः बहाल करा दिया। वर्षों से दबंगों के कब्जे में रहे इस रास्ते को मार्च 2025 में प्रशासन ने खाली कराया था। लेकिन इसके बाद भी दबंगों द्वारा दोबारा अवरोध उत्पन्न कर दिया गया था।ग्रामीणों की