किशनगंज: कूनो का नर चीता CCB4 सिलोरी पहुंचा, वन विभाग की टीमें अलर्ट
कूनो नेशनल पार्क का नर चीता CCB4 केलवाड़ा रेंज के सिलोरी वन क्षेत्र में पहुंच गया। सुबह से क्षेत्र में उसकी लगातार मूवमेंट बनी हुई है। सूचना पर केलवाड़ा वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। कूनो नेशनल पार्क और राजस्थान वन विभाग की टीमें चीते की निगरानी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि CCB4 को 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से भारत लाया गया था।