जमुई: छेदलाही गांव में खेत की आर काटने का विरोध करने पर कुदाल से महिला पर हमला, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदलाही गांव में खेत की आर काट कर बढ़ाने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने कारू यादव की पत्नी रुणा देवी पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल महिला को सोमवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।