विदिशा नगर: जिला अस्पताल के बाहर गर्ल्स कॉलेज के पास और माधवगंज पर हमेशा छाया रहता है अतिक्रमण
नगर पालिका और पुलिस जहां से अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ती है कुछ दिन बाद फिर अतिक्रमण की चपेट में क्षेत्र आ जाता है। अतिक्रमण करने वालों को पुलिस प्रशासन और नगर पालिका का कोई खौफ नहीं है। जिला अस्पताल के सामने और गर्ल्स कॉलेज के पास नगर पालिका यहां तक की जिला प्रशासन भी पिछले तीन-चार सालों में दो दर्जन बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है।