विदिशा नगर: गुरूवार दोपहर अंबानगर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा,चपेट मेआने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत,दोअन्य घायल,एक भोपाल रेफर
गुरुवार के दोपहर अंबानगर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। एसपी दीपक शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को रास्ते से हटाया गया है। वही घायलों में से एक गंभीर घायल को विदिशा से भोपाल रेफर किया गया।