विदिशा नगर: गुरूवार दोपहर नीमताल पर लोडिग आटो पलटा,नपा कर्मी उसकी चपेट मे आने से हुआ घायल,लोडिग चालक मौके से फरार,घायल भर्ती
गुरुवार के दोपहर 2 बजे के लगभग गांधीचौक नीमताल पर अस्पताल रोड से विवेकानंद चौराहे की तरफ जा रहा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से वहां से गुजर रहे नगरपालिका के एक कर्मचारी बाइक सहित उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी सिर और हाथों में चोट आई हैं। उन्हें तुरंत ही विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोडिंग वाहन मौके से फरार हो गया।