विदिशा नगर: नगर पालिका के ठेकेदार लंबे समय से कार्यों के भुगतान न होने की शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका से जुड़े ठेकेदार जिन्होंने नगर पालिका के अंतर्गत शहर में कई विकास कार्य कराए थे। लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ। नगर पालिका के सीएमओ धीरज शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज ठेकेदारों ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन देकर भुगतान की मांग की। भुगतान करीब 1 साल से अटके होने की बात कहते हुए सीएमओ धीरज शर्मा पर आरोप लगाए है।