निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। खाद्य विभाग के अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गुटखा और निकोटीन युक्त पान मसाले पर पहले से प्रतिबंध है। उन्होंने जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के पूर्व आदेश को नवीनीकृत करते हुए 13 अक्टूबर 2026 से एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया गया है। बाजार में पान मसाला और तंबाकू अलग-अलग पाउच में बिकने के बीच विभाग ने एहतियातन जांच शुरू की है। अभय सिंह के अनुसार, जिले से पान मसाले के चार नमूने लिए गए हैं, ताकि जांच की जा सके कि इनमें निकोटीन की मौजूदगी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग के संज्ञान में पान मसाले की कालाबाजारी का कोई मामला नहीं आया है। अधिकारी ने लोगों से अपील की कि पान मसाला और तंबाकू अलग-अलग बिकने को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें। नमूनों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #FoodSafety #FoodDepartment #AbhaySingh #Nicotine #NicotineTobacco #PanMasala #GutkhaBan #TobaccoControl #FoodSafetyInspection #FoodSampling #SampleTesting #PublicHealth #HealthAwareness #UttarakhandGovernment #MarketInspection #FoodSafetyRules #TobaccoProducts #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews