अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर। अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर 11 अगस्त की प्रातः आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर, जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने केंद्रीय कारा स्थित खुदीराम बोस के सेल, फांसी स्थल, अंतिम रात्रि वाले सेल एवं प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया।
देश की आजादी के लिए महज 18 वर्ष की आयु में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस की शहादत आज भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की अलख जगाती है। 🇮🇳
#KhudiramBose #ShaheedDiwas #Muzaffarpur #AmarShaheed #Tribute #Bihar
3 views | Muzaffarpur, Bihar | Aug 11, 2026