बलुआ पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह उपस्वास्थ्य केंद्र रटनी में शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे तक ताला लटकता रहा। ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए कारवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यहां समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है।