काशी में अन्नकूट की धूम! मां अन्नपूर्णा को लगा छप्पन भोग, 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन | Annakoot 2026
वाराणसी के प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां अन्नपूर्णा को छप्पन भोग के साथ कुल 511 क्विंटल व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया।
6 नवंबर से शुरू हुए स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के पांच दिवसीय विशेष दर्शन का समापन 10 नवंबर 2026 की देर रात महाआरती के साथ हुआ। मंदिर के महंत श्री शंकर पुरी ने महाआरती की, जिसके बाद स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के पट अगले एक वर्ष के लिए बंद कर दिए गए।
अन्नकूट महोत्सव में माता को 40 प्रकार की मिठाइयों और 20 प्रकार की नमकीन सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस वर्ष सुरन का लड्डू विशेष आकर्षण रहा।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, लगभग 121 कारीगरों ने महाप्रसाद तैयार किया, जिनमें करीब 30 महिला कारीगर भी शामिल थीं। कई परिवार पीढ़ियों से मां अन्नपूर्णा की सेवा में जुटे हुए हैं।
#AnnapurnaMandir #Annakoot2026 #MaaAnnapurna #Annapurna56Bhog #SwarnamayiAnnapurna
Sadar, Varanasi | Nov 11, 2026