जोकीहाट: पलासी में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या से मचा हड़कंप
अररिया के पलासी से बड़ी खबर सामने आई है। 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। नामजद आरोपितों में रिजवान अली, बीबी बदरू निशा, मोहम्मद औकत खान और राजाबुल खान शामिल हैं। पलासी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।