करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड में
घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से सिर्फ 3 सेमी.नीचे बह रही है। बैराजों से छोड़ा गया 2.41 लाख क्यूसेक पानी नदी मे पहुंच रहा है। प्रशासन ने 28 बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है और तटीय गांवों मे निगरानी बढ़ा दी है। लोग नावों से आवाजाही कर रहे है।CCTV से निगरानी जारी है। शुक्रवार 3 बजे ADM आलोक कुमार ने बताया प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।