नीम चक बथानी: आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस ने बहोरमा गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि आर्म्स एक्ट के आरोपी चंद्र भूषण कुमार उर्फ राजू को बहोरमा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।