बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड नई कॉलोनी निवासी बैंक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली रोड नई कॉलोनी निवासी अविनाश उमराव उर्फ रामू उम्र 42 वर्ष पुत्र रामनारायण वर्मा मूल रूप से बिंदकी क्षेत्र के नाथू खेड़ा के रहने वाले थे। वह फतेहपुर जनपद के छिवलहा स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क थे। मंगलवार की शाम को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह 9 बजे शोक का माहौल छाया रहा।