बांसजोर: बांसजोर में श्रद्धा और आस्था के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ीं भीड़
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार की संध्या बांसजोर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रतियों ने पूरे श्रद्धा, विश्वास और पवित्रता के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। प्रखंड के उरते बमरिया पाड़ा, तरगा सहित सभी प्रमुख तालाबों और नदी घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं महिल