भीलवाड़ा: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पुलिस ने सिटी कंट्रोल रूम से निकाली रक्तदान जन-जागृति साइकिल रैली
भीलवाड़ा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा साइकिल क्लब, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी एवं मुस्कान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रातः रक्तदान जन-जागृति साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस सिटी कंट्रोल रूम (स्टेशन चौराहा) से हुआ। साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने जानकारी दी।