हरिद्वार: सिडकुल में देशी शराब के तस्कर को किया गया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने सोमवार को देशी शराब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पाल मार्केट तिराहा से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे ये जानकारी दी।