हरिद्वार: मिस्सरपुर में फिर आबादी में घुसे जंगली हाथी, लोगों में मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के आबादी वाले इलाकों में लगातार जंगली हाथियों के आने का सिलसिला जारी है। यहां मिस्सरपुर में फिर से जंगली हाथी घुस आए। हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक हाथी आबादी में ही चहलकदमी करते रहे। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल में फिर से खदेड़ा गया था।