हरिद्वार: पथरी पुलिस ने घिस्सुपुरा तिराहे से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया, 10360 रुपये की नकदी और कई सट्टा पर्चियां बरामद
पथरी थाना पुलिस ने घीसुपुरा गांव से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम साकिब है जो कटारपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी लंबे समय से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था और पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10360 की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किय