हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान में 145 किरायदारों का सत्यापन किया, 4 मकान मालिकों पर ₹40,000 का जुर्माना लगाया
बाहरी नौकरों और किरायेदारों की जांच के लिए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सत्यापन अभियान चलाया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 145 किराएदारों का सत्यापन किया। इस दौरान चार मकान मालिक कैसे पाए गए जिन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इसलिए पुलिस ने उन पर 10-10 हजार यानी कुल मिलाकर₹40000 का जुर्माना लगाया है।