श्योपुर: ग्राम जलालपुरा में बमूल के पेड़ काटने पर महिला से मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुरा में एक महिला के साथ बमूल के पेड़ काटने की बात को लेकर रविवार को सुबह 8.30 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।