श्योपुर: अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी, मौत, मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्योपुर-ढोढर रोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत शुक्रवार की रात्रि 12 बजे हो गई थी, इस मामले में मानपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग जांच उपरांत रविवार को दोपहर 12 बजे केस दर्ज कर लिया है।