श्योपुर: ग्राम बगवाज में धरती आभा अभियान के तहत ज़िला स्तरीय शिविर आयोजित, 15 से 30 जून तक 145 गांवों में शिविर लगेंगे
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार धरती आभा अभियान अंतर्गत 15 से 30 जून तक 145 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविरों की शुरूआत रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला मुख्यालय से सटे ग्राम बगवाज में आयोजित जिला स्तरीय शिविर के माध्यम से समारोहपूर्वक की गई।