श्योपुर: बूथ केंद्रों तक पहुंची 11 साल बेमिसाल की गाथा, जिला भाजपा कार्यालय पर हुई मंडल बैठक
श्योपुर। जिला भाजपा कार्यालय पर रविवार को शाम 5 बजे विकसित भारत, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल थीम को लेकर मंडल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्योपुर ग्रामीण सहित सभी 14 मंडलो में बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें जिम्मेदार पदाधिकारियों ने सम्बोधन दिया है।