श्योपुर: शिक्षा से सामाजिक परिवर्तन संभव: गोयल, जयभीम शिक्षक संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित अनोखी होटल में रविवार को दोपहर 3 बजे जय भीम शिक्षक संघ द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 60 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।