श्योपुर: संघर्षशील और संगठन की पसंद से बनेगा जिलाध्यक्ष: भाकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षकों ने की रायशुमारी
श्योपुर। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर रविवार को शाम 4 बजे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी द्वारा भेजे गये पर्यवेक्षको ने कूनो होटल में पहंुचकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन के नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी गाइड लाइन के निर्देश से अवगत कराया है।