रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के नए अध्यक्ष बने राजकिशोर प्रसाद
रेलवे से जुड़ी यात्री सुविधाओं और समस्याओं के समाधान को लेकर गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का नया अध्यक्ष श्री राजकिशोर प्रसाद को बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने से यात्रियों में बेहतर सुविधाओं की उम्मीद जगी है।
समिति रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल, यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव और अन्य समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष उठाने का कार्य करती है। उम्मीद है कि राजकिशोर प्रसाद अपने कार्यकाल में यात्रियों की समस्याओं और क्षेत्र की रेलवे संबंधी मांगों को प्रमुखता से अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।