Public App Logo
Profile Picture

aap tak news point 1

@usr66220163
735Followers
1Following
बारुण में छठ पूजा की तैयारी पूरी, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीडीओ नीरज कुमार ने दिए निर्देश। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhathpooja nis:value=chhathpooja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bdo nis:value=BDO nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nirajkumar nis:value=nirajkumar nis:enabled=true nis:link/>
बारुण : शिक्षा निकेतन स्कूल में सम्मान समारोह, बारुण नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=school nis:value=school nis:enabled=true nis:link/>
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे।
दीपावली पर विशाल कुमार उर्फ कल्लू सिंह ने वार्ड पार्षदों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र और मिठाई देकर किया सम्मानित, चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने का किया ऐला। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarpanchyatbarun nis:value=nagarpanchyatbarun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> में जन सुराज की ओर आकर्षित हो रहे अधिवक्ता, पूर्व सचिव भारी समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल।

जिला परिषद चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी जन सुराज, जिले के सभी 11 प्रखंडों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में बनाई रणनीति**

औरंगाबाद।जिले में जन सुराज पार्टी का जनाधार बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी की ओर से आयोजित अहम बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व सचिव, भारत एसोसिएशन औरंगाबाद भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, जिले के अधिवक्ताओं का भी जन सुराज की विचारधारा और संगठन की ओर आकर्षण बढ़ने की बात सामने आई।

बैठक में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बिहार में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2027 में प्रस्तावित जिला परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि आगामी जिला परिषद चुनाव में संगठन की ओर से प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अभी से पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई। इसमें बैनर, पोस्टर और चुनाव प्रचार से जुड़ी अन्य सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। हालांकि, पार्टी ने प्रत्याशी बनने के इच्छुक लोगों के लिए तीन प्रमुख शर्तें भी निर्धारित की हैं। पहली शर्त है कि संबंधित व्यक्ति अधिक से अधिक लोगों को जन सुराज से जोड़े। दूसरी शर्त पार्टी की विचारधारा और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। वहीं तीसरी शर्त संगठन के लिए सकारात्मक परिणाम देना है। इन शर्तों को पूरा करने वाले लोगों को पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में मान्यता देने पर विचार किया जाएगा।

बैठक में औरंगाबाद जिले के सभी 11 प्रखंडों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों ने जिला परिषद का चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। इसके अलावा पंचायत स्तर पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित अन्य पदों पर भी भविष्य में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

पार्टी नेताओं ने संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचने और आम लोगों को जन सुराज की नीतियों से अवगत कराने की अपील की। बैठक में यह संदेश दिया गया कि आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी तेज करनी होगी, ताकि जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
पंचायत चुनाव को लेकर जन सुराज ने तेज की तैयारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी, औरंगाबाद में हुई बैठक। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansuraj nis:value=jansuraj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansurajparty nis:value=jansurajparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantkishor nis:value=prashantkishor nis:enabled=true nis:link/>
नगर पंचायत बारुण के वार्ड संख्या-01 में पीसीसी सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarpanchyatbarun nis:value=nagarpanchyatbarun nis:enabled=true nis:link/>
धनतेरस और दिवाली को लेकर बारुण बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को हटाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/>
दीपावली और छठ पूजा को लेकर बारुण थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बारुण (औरंगाबाद)। आगामी दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बारुण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जेएसआई अंकित कुमार ने किया। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जेएसआई अंकित कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा आपसी भाईचारे, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से पर्व के दौरान शांति, संयम और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग, लाल झंडे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या अनहोनी का सामना न करना पड़े।

वहीं, दीपावली के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही आतिशबाजी करने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। साथ ही अफवाह फैलाने, शांति भंग करने और त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पूर्व मुखिया सतीश सिंह, मनोज यादव, मुस्ताक अहमद कादरी, भाजपा नेता अजित सिंह, योगेंद्र पासवान, सरपंच उदय सिंह, बीडीसी रंजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बारुण की धमनी और बर्डी खुर्द पंचायत में लगा विशेष सहयोग शिविर, 155 आवेदनों में अधिकांश का मौके पर निष्पादन

ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं से मिली राहत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और आवास योजना से जुड़े मामले आए सामने

बारुण (औरंगाबाद)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बारुण प्रखंड की धमनी और बर्डी खुर्द पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की पहल पर कुल 155 आवेदनों में से अधिकांश का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि धमनी पंचायत में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि बर्डी खुर्द पंचायत में 69 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। दोनों पंचायतों को मिलाकर कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों का त्वरित समाधान किया गया।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना और राजस्व विभाग से संबंधित मामले प्रमुखता से सामने आए।

बीडीओ नीरज कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे विशेष सहयोग शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।

इस मौके पर धमनी पंचायत के मुखिया अजय सिंह, बर्डी खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
मां रियल एस्टेट ने डेहरी ऑन सोन में खोला अपना दूसरा कार्यालय, जमीन और मकान की खरीद-बिक्री से लेकर कागजी प्रक्रिया तक मिलेगी सुविधा। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehrionsone nis:value=dehrionsone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=realestate nis:value=realestate nis:enabled=true nis:link/>
बारुण : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और पत्रकारों ने राहगीरों के बीच बांटे हेलमेट, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सुपीरियो ईवी जनता ऑटोमोबाइल्स बारुण के सौजन्य से चला जागरूकता अभियान, <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/>
बारुण थाना परिसर में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=BJP4IND nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmu nis:value=pmu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narendramodi nis:value=NarendraModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smratchaoudhry nis:value=smratchaoudhry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sardarbalbhbhaipatel nis:value=sardarbalbhbhaipatel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद DEO ऑफिस में शिक्षिका का हाई वोल्टेज ड्रामा,देखते रह गए अधिकारी <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejashwiyadav nis:value=TejashwiYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/>
mlc चुनाव जीतते हीं :अनंत सिंह का एक्टिंग करने लगे नीरज : लाओ मीडियाई रे! <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smratchaoudhry nis:value=smratchaoudhry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejashwiyadav nis:value=TejashwiYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=BJP4IND nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nirajkumar nis:value=NirajKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anantsingh nis:value=AnantSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकवरी रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejashwiyadav nis:value=TejashwiYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smratchaoudhry nis:value=smratchaoudhry nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद : आजादी के बाद भी सड़क और स्कूल से वंचित गांव! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दावों पर उठे सवाल, नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर भी चर्चा तेज; गांव पहुंचीं औरंगाबाद की डीडीसी।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smratchaoudhry nis:value=smratchaoudhry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tejashwiyadav nis:value=TejashwiYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=BJP4IND nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/>
बिहार : औरंगाबाद में बड़ा फेरबदल: SP ने 73 सब-इंस्पेक्टरों का किया तबादला, एक ही थाने में 2 साल से जमे थे अफसर

औरंगाबाद। जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जिले के 73 सब-इंस्पेक्टरों को एक थाने से दूसरे थाने और विशेष इकाइयों में भेजा गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एक ही थाने में दो वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित रहने के कारण कार्यहित में यह फेरबदल किया गया है।

सभी को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, देवजरा थाना के मो. गुलाम सरवर को हसपुरा, नगर थाना के सुनील कुमार यादव को दाउदनगर, उषा कुमारी को नवीनगर, शिखा कुमारी को बड़ेम और खुशबू कुमारी वन को मदनपुर भेजा गया है। 

चंदन दास को नवीनगर, समीर कुमार सिंह को अंबा, जबकि मुफस्सिल थाना की विजयलक्ष्मी को नवीनगर, रणधीर कुमार राय को नरारी कला और मोनी कुमारी को पौथू में तैनात किया गया है।रिसियप थाना की सोनाली श्री को नवीनगर और श्री कृष्णा कुमार को टंडवा भेजा गया है. बारुण थाना की रिमझिम कुमारी को जम्होर, करण को नगर, देवानंद कुमार को टंडवा, श्रीनाथ कुमार मंडल को उपहारा, नीरज कुमार को मदनपुर और सोनी कुमारी को नगर थाना में तैनात किया गया है। 

जम्होर थाना की मनोरमा कुमारी वन को रफीगंज, नितिन कुमार मिश्रा को माली और पुष्पा कुमारी को कुटुंबा भेजा गया है.फेसर थाना के सुमित कुमार पांडेय को कुटुंबा, जबकि नवीनगर थाना के जितेंद्र कुमार 2 को रफीगंज, कस्तूरी कुमारी को उपहारा, राजू कुमार 2 को कुटुंबा, कामिनी कुमारी को गोह, सुचित्रा कुमारी को बंदेया, श्याम बाबू कुमार को जम्होर, विशाल शेखर को रफीगंज और सुधीर कुमार को पौथू भेजा गया है। एनटीपीसी खैरा थाना की बबीता कुमारी को देव में तैनात किया गया है।

नरारी कला खुर्द थाना के अमरेश दास को नगर थाना, टंडवा थाना के संजय कुमार यादव को जम्होर और अमित कुमार 2 को दाउदनगर भेजा गया है. बड़ेम थाना के राहुल प्रकाश को दाउदनगर और सुनीता कुमारी को नगर थाना में तैनात किया गया है. माली थाना के सुबोध कुमार मंडल को नगर, कुटुंबा थाना के रविशंकर को जम्होर और अंजली कुमारी 2 को खुदवां भेजा गया है। प्रशांत त्रिवेदी को फेसर थाना में तैनाती मिली है।

अंबा थाना के राजा कुमार को नगर थाना भेजा गया है. मदनपुर थाना के रोहित कुमार को नवीनगर,ऐश्वर्या प्रिया को रफीगंज और सुरेंद्र कुमार को नवीनगर में तैनात किया गया है. ढिबरा थाना के पवन कुमार 2 को मुफस्सिल थाना भेजा गया है. रफीगंज थाना की गीतांजलि कुमारी को नगर, मिथिलेश कुमार को मुफस्सिल, मनोरमा कुमारी को जम्होर और ध्रुव कुमार को रफीगंज में तैनाती दी गई है।

पौथू थाना की ब्यूटी कुमारी को महिला थाना और प्रेम कुमार को बारुण भेजा गया है। उपहारा थाना के मुकेश कुमार पंडित को बारुण और प्रियंका कुमारी को मुफस्सिल थाना में तैनात किया गया है। गोह थाना की पिंकी कुमारी को मुफस्सिल भेजा गया है। दाउदनगर थाना के परमानंद कुमार यादव को बारुण, अनिल कुमार को रिसियप और अभिषेक कुमार को बारुण थाना में नई तैनाती मिली है।

ओबरा थाना के अंकित कुमार 2 को रिसियप, देवकुंड थाना के धनंजय कुमार को नगर और हसपुरा थाना के सूर्य देव सिंह यादव को एनटीपीसी खैरा भेजा गया है। सुगंध कुमार को नगर थाना में तैनात किया गया है. खुदवां थाना की अंजली सिंह को बारुण, अभिषेक कुमार प्रिंस को देवहरा और हसपुरा थाना के नेहाल अहमद को खुदवां भेजा गया है। नगर थाना के सचिन कुमार को ओबरा थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है।

तबादले के साथ कुछ पुलिस पदाधिकारियों को विशेष इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है। नगर थाना की सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी को सोशल मीडिया कोषांग का प्रभारी बनाया गया है. नगर थाना की मीनाक्षी कुमारी और नवीनगर की तनुजा को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है. हसपुरा थाना के सब इंस्पेक्टर बुद्धदेव कुमार को देवकुंड थाना की विधि-व्यवस्था इकाई में भेजा गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=followers nis:value=followers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> Aurangabad police -Bihar Aurangabad District District Administration Aurangabad
Video 18
नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर कार्यालय परिसर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम को संबोधित करते 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर कुमार। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehrionsone nis:value=dehrionsone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarparishad nis:value=nagarparishad nis:enabled=true nis:link/>
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के द्वारा चतुर्थ त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते का. एस.एन पी. श्रीवास्तव।।डेहरी ऑन सोन।
सासाराम के फजलगंज दुर्गाकुंड में मूर्ति विसर्जन से किशोर के डूबने से मचा हड़कंप, SDRF और गोताखोरों की टीम जुटी तलाश में। <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विसर्जन nis:value=विसर्जन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मूर्ति nis:value=मूर्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दशहरा nis:value=दशहरा nis:enabled=true nis:link/>
दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बारुण अलर्ट, मुख्य पार्षद इंदु देवी के निर्देश पर मच्छरों के नियंत्रण के लिए कराई गई फॉगिंग।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/>
बारुण (औरंगाबाद): दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर पंचायत बारुण में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पहल की गई है। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इंदु देवी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से फॉगिंग कराई गई।
इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग की गई, ताकि मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके और लोगों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सके। दुर्गा पूजा के दौरान नगर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहार के मद्देनजर साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष जोर
नगर पंचायत प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करना है। फॉगिंग के माध्यम से मच्छरों पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग के साथ-साथ घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और जलजमाव से बचें।
त्योहार के दौरान बेहतर व्यवस्था की पहल
मुख्य पार्षद इंदु देवी के निर्देश पर नगर पंचायत बारुण में दुर्गा पूजा को लेकर की गई इस पहल से नगर क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
नगर पंचायत की इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
दुकान के टाइल्स के पीछे छिपाकर रखा था 225 किलो 800 ग्राम गांजा, बारुण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटना नारकोटिक्स की गुप्त सूचना पर प्रीतमपुर गांव में छापेमारी, गांजा समेत कई सामान बरामद; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बारुण (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना नारकोटिक्स की गुप्त सूचना के आधार पर बारुण पुलिस ने प्रीतमपुर गांव स्थित एक टाइल्स-मार्बल की दुकान में छापेमारी कर 225 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा दुकान में टाइल्स के पीछे छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना स्थित मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो से मिली सटीक सूचना के आधार पर बारुण थाना पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर संबंधित दुकान में छापेमारी की गई।
गांजा के साथ कई सामान भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 225 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल, पलंग, बक्सा, सीसीटीवी कैमरा, एक डीवीआर और 10 सेलो टेप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में कांड संख्या 427/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और संभावित तस्करी नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की योजना थी, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
बारुण पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि, मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।
सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत क्या कुछ कही SDM,IAS प्रिया रानी <nis:link nis:type=tag nis:id=aaptaknewspoint1 nis:value=aaptaknewspoint1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=rohtas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दशहरा nis:value=दशहरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विसर्जन nis:value=विसर्जन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मूर्ति nis:value=मूर्ति nis:enabled=true nis:link/>