बथनाहा: बथनाहा अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कामकाज सामान्य हुआ
बथनाहा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में कई महीनों से जारी कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। हड़ताल पर गए सभी 10 कर्मचारियों ने पुनः कार्यालय पहुंचकर योगदान दे दिया, जिससे कार्यालय का कामकाज सामान्य होने लगा है। कर्मचारी 11 फरवरी से हड़ताल पर थे, जिसके कारण राजस्व समेत कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। कर्मचारियों की वापसी से आम लोगों के लंबित