पाली: कोरबा के छिंदपहरी गांव में पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझते आदिवासी परिवार
Pali, Korba | May 3, 2026 पाली ब्लॉक के छिंदपहरी (सपलवा) गांव में आज भी विकास अधूरा नजर आता है। करीब 70 किमी दूर स्थित इस आदिवासी गांव में धनुहार जनजाति के परिवार भीषण गर्मी के बीच पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव की तस्वीर बेहद चिंताजनक है—सूखे हैंडपंप, खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटकते ग्रामीण और कच्चे रास्तों से गुजरती जिंदगी। यहां 30 से अधिक परिवार रहते