अशोक नगर: TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर AIDSO ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की जिला परिषद ने सोमवार को टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला सचिव विश्वीर भंडारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के तीन लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट है, क्योंकि अब टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है।